BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; धान उठाव में लापरवाही से बढ़ी चिंता, 2.25 लाख क्विंटल धान अब भी पड़ा..खरीदी पूरी होने के बाद भी नहीं हुआ उठाव, समितियों ने दी आंदोलन की चेतावनी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन धान के उठाव में हो रही देरी अब किसानों और सहकारी समितियों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। प्रशासन द्वारा 28 फरवरी तक खरीदे गए धान के पूर्ण उठाव का दावा किया गया था, लेकिन बिलासपुर जिले में अब भी बड़ी मात्रा में धान खरीदी केंद्रों और गोदामों में पड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जिले में करीब 2 लाख 25 हजार क्विंटल धान का अब तक उठाव नहीं हो पाया है। इससे सहकारी समितियों के पदाधिकारियों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहकारी समितियों के पदाधिकारियों का कहना है कि धान उठाव को लेकर लगातार अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिल रहा है। कई स्थानों पर धान का डीओ भी जारी हो चुका है, इसके बावजूद परिवहन और उठाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। लंबे समय तक धान के खरीदी केंद्रों में पड़े रहने से धान के खराब होने और शॉर्टेज का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे समितियों की चिंता और गहरा गई है। समिति पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर धान का उठाव शुरू नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ऐसे में अब सभी की नजर प्रशासन पर टिकी है कि इस समस्या का समाधान कब तक किया जाता है और किसानों को राहत मिलती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...