ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

NH-130 पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, युवक की मौत!

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर शुक्रवार शाम अंबिकापुर-बिलासपुर रोड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरीकला स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, युवक पल्सर बाइक से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर लखनपुर मॉर्च्यूरी भिजवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के दौरान युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...