ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कृषि विभाग दफ्तर में बवाल; जानकारी मांगने पर पत्रकार को पीटा, वकील से धक्का-मुक्की..वीडियो वायरल!

सारंगढ़-बिलाईगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कृषि विभाग कार्यालय में जानकारी मांगने को लेकर जमकर विवाद हो गया। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (REO) पर पत्रकार से मारपीट और वकील के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है। घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को वकील जनक बरेठ अपनी माता की किसान सम्मान निधि राशि से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए कृषि कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ स्थानीय पत्रकार पोषराम साहू भी मौजूद थे। दोनों ने जिला कृषि अधिकारी से मुलाकात की, जिसके बाद उन्हें संबंधित अधिकारी REO प्रवीण पटेल के पास भेजा गया। आरोप है कि किसान सम्मान निधि की राशि संबंधी जानकारी मांगने और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहने पर REO भड़क गए। उन्होंने पत्रकार का कॉलर पकड़कर कई बार मुक्के मारे और बीच-बचाव करने आए वकील को भी धक्का दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पत्रकार और वकील ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा...