BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

निरतु में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई; 50 ट्रैक्टर रेत सहित हाइवा और जेसीबी जब्त..लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद संयुक्त दबिश, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले की गनियारी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निरतु में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत खनन और डंपिंग के खिलाफ शनिवार सुबह राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध रूप से डंप की गई रेत जब्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निरतु में अवैध रेत खनन कर डंप किए जाने की शिकायत लगातार राजस्व विभाग को मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर शनिवार सुबह नायब तहसीलदार गनियारी ओमप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने ग्राम निरतु स्थित एक डंप स्थल से करीब 50 ट्रैक्टर से अधिक रेत, एक हाइवा वाहन क्रमांक CG 10 C 7484 तथा एक जेसीबी मशीन क्रमांक MP 20 DA 0699 को जब्त किया। बताया जा रहा है कि पास में ही स्थित निरतु रेत घाट से लंबे समय से अवैध रूप से रेत निकालकर डंपिंग का कारोबार संचालित किया जा रहा था। इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक होमेश्वर प्रताप सिंह, पटवारी अमित तिर्की, सुशील खांडे, जितेन्द्र ध्रुव, घनश्याम रात्रे, खनिज विभाग के कर्मचारी राजू यादव सहित कोटवार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!