BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शासकीय जमीन बेचकर ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में शासकीय भूमि को अपनी बताकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नदीम अहमद पिछले आठ महीनों से फरार था। पुलिस जांच में सामने आया कि नदीम अहमद अपने साथियों के साथ मिलकर शासकीय घास व जंगल मद में दर्ज जमीन को निजी बताकर बेच रहा था। इसके लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए और अलग-अलग लोगों से बड़ी रकम वसूली गई। मामले की शुरुआत 26 मई 2025 को हुई, जब कोरबा निवासी मोहम्मद आजम खान ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में ग्राम खमतराई स्थित एक भूखंड 18.75 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन नामांतरण के दौरान पता चला कि वह जमीन शासकीय है और उसकी खरीद-बिक्री बिना कलेक्टर की अनुमति संभव नहीं। इसी तरह गीतांजली सिटी फेस-2 की कौशिल्या थवाईत और चिंगराजपारा निवासी संजय कुमार जायसवाल ने भी ठगी की शिकायत दर्ज कराई। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। 21 जनवरी को सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी नदीम अहमद को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर शासकीय जमीन बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...