BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जेल निर्माण ने बढ़ाई किसानों की चिंता, दशकों पुराना रास्ता बंद बढ़ा खतरा….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बेलतरा तहसील अंतर्गत ग्राम बैमा और खपराखोल में निर्माणाधीन नए जेल को लेकर ग्रामीणों की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। जिस परियोजना को क्षेत्र के विकास और सुरक्षा से जोड़ा जा रहा था, वही अब किसानों के लिए परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जेल परिसर के चारों ओर बनाई जा रही बाउंड्री वॉल के चलते वह पुराना रास्ता बंद होने की स्थिति में है, जिसका उपयोग गांव से खेतों तक आने-जाने के लिए वर्षों से किया जाता रहा है। यह मार्ग ग्रामीणों के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि खेती-किसानी से जुड़ी रोजमर्रा की जरूरतों का अहम हिस्सा है। रास्ता बंद होने की स्थिति में किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इससे सिंचाई, फसल की देखरेख और उपज के परिवहन पर असर पड़ेगा, जिसका सीधा प्रभाव उनकी आमदनी पर पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो गांव में रहना और खेती करना दोनों ही चुनौती बन जाएंगे। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन इसके साथ ही ग्रामीणों की आजीविका और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था कर स्थायी समाधान निकालने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....