BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में होली के दिन बवाल; पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी और की मारपीट..कई पुलिसकर्मी घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना क्षेत्र में मारपीट की शिकायत की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की, गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और एक आरक्षक की वर्दी तक फाड़ दी। घटना में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार ग्राम पेण्डरवा निवासी जलेश्वर साहू थाने पहुंचकर अपने और अपने बेटे के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज करा रहे थे। इसी दौरान उनकी बेटी ने फोन कर बताया कि जिन लोगों ने पहले मारपीट की थी, वे फिर से शराब के नशे में उनके घर के पास आकर गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवनीश पासवान पुलिस टीम के साथ शासकीय वाहन से गांव के लिए रवाना हुए।

दुर्घटनाग्रस्त मिली कार, चालक नशे में…….

पुलिस टीम जब ग्राम निपनिया के पीपल चौक के पास पहुंची तो देखा कि एक स्विफ्ट डिजायर कार (सीजी 10 एन 2288) डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से वाहन को हटवाया और चालक को थाने चलने के लिए कहा। बताया जाता है कि चालक शराब के नशे में था और पुलिस का विरोध करते हुए जाने से मना करने लगा।

साथियों ने घेरकर किया हमला……

इसी दौरान चालक के साथी जावेद, आजीम, कार्तिक श्रीवास और पप्पू वहां पहुंच गए और पुलिस से उलझने लगे। समझाने के बावजूद वे नहीं माने और अपने अन्य साथियों श्याम बंसल, राहुल बंसल और यश बंसल को भी बुला लिया। सभी आरोपियों ने मिलकर पुलिस टीम के साथ बदसलूकी की, गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

पुलिसकर्मियों को बचाने गए थाना प्रभारी से भी भिड़ गए आरोपी…….

हंगामे के दौरान महिला आरक्षक चंदा यादव के साथ धक्का-मुक्की की गई। वहीं आरक्षक मौसम साहू की वर्दी पकड़कर फाड़ दी गई और उनके साथ मारपीट की गई। आरक्षक संतोष मरकाम से भी आरोपियों ने मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे थाना प्रभारी अवनीश पासवान के साथ भी खींचतान की गई, जिससे उनके बाएं हाथ की कलाई में चोट लग गई। घटना में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।

अतिरिक्त बल पहुंचते ही भागी भीड़…….

स्थिति बिगड़ते देख थाना प्रभारी ने युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हंगामा बढ़ता गया। सूचना मिलने पर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल को देखते ही वहां मौजूद कई लोग भाग निकले। पुलिस टीम किसी तरह कार चालक को पकड़कर थाने ले आई।

पांच आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी……

थाना प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक पांचत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों में कामता यादव पिता मनोहर यादव उम्र 30 वर्ष निवासी निपानिया थाना बिल्हा, लोकेश पटेल पिता हरिश्चंद्र पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी निपानिया थाना बिल्हा, मनोहर यादव पिता रामध्यान यादव उम्र 50 वर्ष निवासी निपानिया थाना बिल्हा, अजीम मोहम्मद पिता अनवर मोहम्मद उम्र 28 वर्ष निवासी निपानिया थाना बिल्हा, जावेद मोहम्मद पिता मकसूद मोहम्मद उम्र 33 वर्ष निवासी निपानिया शामिल हैं। बताया जा रहा कि पुलिस ने बाद में दो और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर से लगे मंदिर हसौद का मामला; महानदी किनारे रेत में दफन मिला शव, पानी के विवाद में युवक की हत्य... प्रेम प्रसंग से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान: गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी होने से था आहत, मौके... बिलासपुर; तेज रफ्तार बस ने ली जान: एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की सड़क हादसे में मौत...बाइक के ... नाश्ते के पैसों को लेकर विवाद; मितानिन की ब्लेड से गला रेतकर हत्या...बीच-बचाव में आए पिता और बेटे पर... रजही डैम में डूबने से प्रयास स्कूल के छात्र की मौत...दोस्तों के साथ नहाने गया था, 7 घंटे बाद मिला शव... जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश; शरीर पर मिले चोट के निशान, डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस जांच तेज... बिलासपुर में खाकी दागदार; घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा थाने का प्रधान आरक्षक सस्पेंड! सीपत; नाबालिग से शादी कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने भेजा जेल! सीपत में धर्मांतरण के आरोप में तीन गिरफ्तार..चंगाई सभा में 'प्रलोभन' देकर धर्म परिवर्तन का खेल उजागर... Rफ्तार न्यूज की खबर का ताबड़तोड़ असर; कोनी थाने में कबाड़ माफिया की खातिरदारी करने वाले पुलिसकर्मियो...