BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में मुक्तिधाम से अस्थियां गायब, सीसीटीवी में दो महिलाएं कैद, जांच में जुटी पुलिस…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी बिलासपुर से एक भावनाओं को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित भारतीय नगर मुक्तिधाम से मृतक की अस्थियां गायब होने का मामला सामने आया है, जिससे मृतक का परिवार सदमे में है और इलाके में नाराजगी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, अंतिम संस्कार के बाद मृतक की अस्थियां मुक्तिधाम में रखी गई थीं। कुछ दिन बाद जब परिजन अस्थि विसर्जन के लिए वहां पहुंचे, तो अस्थि पात्र खाली मिला। यह देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए और तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जांच के दौरान मुक्तिधाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई, जिसमें दो महिलाएं अस्थि पात्र को उठाकर ले जाती हुई दिखाई दे रही हैं। फुटेज सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने इस मामले में मृतक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और पत्नी अलग रह रही थी। घटना से आक्रोशित परिजन खाली अस्थि मटका लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और वीडियो में दिख रही महिलाओं की पहचान की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे बेहद शर्मनाक और निंदनीय बता रहे हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...