ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार की ली जान…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशालपुर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना अचानक और भीषण था कि युवक को बचने का कोई अवसर तक नहीं मिला। मृतक की पहचान सोमनाथ लसेर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमनाथ अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक घटना के बाद फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...