BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; SECR कार्यक्रम में फूड पॉइजनिंग, 25 से ज्यादा अधिकारी बीमार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) के अधिकारियों के लिए आयोजित प्रतिष्ठित ऑफिसर्स स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट लापरवाही की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम के समापन के कुछ ही घंटों बाद वरिष्ठ अधिकारियों और उनके परिजनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद 25 से अधिक लोगों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। SDGM मनोज गुरुमुखी की हालत गंभीर होने पर उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। APO रंजन समेत कई जोनल-मंडलीय अधिकारी भी प्रभावित हुए हैं। कार्यक्रम में 300 प्लेट भोजन का ऑर्डर था, जबकि केवल करीब 100 लोगों ने भोजन किया, फिर भी इतनी बड़ी संख्या में फूड पॉइजनिंग होना सवाल खड़े करता है। सूत्रों के अनुसार भोजन कोर्टयार्ड बाय मैरियट, बिलासपुर से मंगाया गया था। हैरानी की बात यह है कि अब तक रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जांच की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले ने आयोजन प्रबंधन और भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर संदेह खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झपटमार गिरोह का भंडाफोड़: CCTV और साइबर तकनीक से खुला झपटमारी कांड, लूटे गए मोबाइल बरामद, 5 आरोपी और... ऑपरेशन आघात में 1.86 करोड़ की जब्ती: उड़ीसा से अनूपपुर जा रही थी गांजे की खेप, 300 किलो गांजा के साथ... बिलासपुर; उपस्थिति रजिस्टर में हेराफेरी का आरोप, सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी निलंबित; ड्यूटी से गायब... बिलासपुर; पर्यावरण दिवस पर बिलासपुर के अरपा नदी में अवैध खनन का मामला उजागर: खनिज विभाग के कार्यालय ... बिलासपुर; विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, वृक्षारोपण और प्रतियोगिताओं से जागरूकता ... बिलासपुर में 6 जून को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर; कैंसर जागरूकता की पहल: जिला चिकित्सालय में नि... विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकंडा थाना परिसर हुआ हरियालीमय..थाना प्रभारी प्रदीप आर्या के नेतृत्व में हुआ... बिलासपुर में कंक्रीट के बीच 'ऑक्सीजन का महाकोष' बन रहा यह 'नीम कॉरिडोर'; 'वृक्ष ही जीवन है' समूह की ... विश्व पर्यावरण दिवस विशेष; बिलासपुर के 'अनदेखे प्रहरी' हैं ये रंग-बिरंगे कीट-पतंगे..परागण से लेकर जै... रिश्तेदारों को समझाने पहुंचे लोगों पर फायरिंग, देशी रिवाल्वर और कट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!