BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; डिलिवरी ब्वॉय से लूट, सरकंडा पुलिस ने 24 घंटे में 4 आरोपियों को पकड़ा…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डिलिवरी ब्वॉय से मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में दो युवकों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल व नकद रकम बरामद कर लिया है। घटना 18 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 1.30 बजे की है। ब्लिंकिट कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय के रूप में काम करने वाला कुष कुमार खुसरो अशोक विहार फेस-2 से डिलिवरी कर वापस स्टोर लौट रहा था। इसी दौरान चार युवकों ने उसकी बाइक रुकवाई और जेब में रखे 1000 रुपये तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। भागते समय एक आरोपी द्वारा “आकाश” नाम से साथी को पुकारे जाने की बात पीड़ित ने पुलिस को बताई। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम सक्रिय हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार और सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर चिंगराजपारा स्थित शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल की, जिसके बाद उनके कब्जे से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल और नकद रकम बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं दो नाबालिगों के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश केंवट (21 वर्ष) और दीपक पटेल (20 वर्ष) निवासी चिंगराजपारा शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में लूटपाट और अपराध करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...