BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; 12 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम रानीगांव में पुलिस ने छापेमारी कर कच्ची महुआ शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2400 रुपये बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोंड़पारा रानीगांव निवासी अशोक ध्रुव उर्फ लाला अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपी अशोक ध्रुव (उम्र 40 वर्ष) के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय समेत पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
केंद्रीय जेल बिलासपुर में फिर कैदी की मौत; एक महीने में चौथी घटना, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे ... बिलासपुर के नोबल अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; ऑपरेशन के अगले ही दिन मरीज की मौत, परिजनों ने मचाया हं... रतनपुर में फिर खून से लाल हुई रात; घर की छत पर युवक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार..ईंट और हं... बिलासपुर; बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर पार कर पलटा, सड़क सफाईकर्मी महिला की मौत...मेंटेनेंस कार्य में लापरव... बिलासपुर; विधानसभा से लौटते ही मैदान में उतरे विधायक सुशांत शुक्ला: जलभराव वाले क्षेत्रों का किया दौ... बिलासपुर; अपोलो अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सख्त हुई कांग्रेस: कलेक्टर की मौजूदगी में हुई अहम बैठक अपोल... नगर पंचायत अध्यक्ष के चेंबर में गोरक्षकों से मारपीट: एल्डरमेन समेत 3 पर एफआईआर...थाने का घेराव कर बज... बिलासपुर; बारिश बनी आफत: बैमा गांव में बाढ़ का कहर...कई घर ढहे, 100 क्विंटल अनाज बर्बाद, बैमा गांव ज... बिलासपुर; झाड़ियों में मिली बुजुर्ग महिला की लाश: मौत की वजह बनी रहस्य, बारिश के बीच नाले किनारे मिल... बैटरी बचाने की जिद में पूरी रात उफनते नाले में फंसा रहा युवक: ग्रामीणों की समझाइश ठुकराई, 3-4 फीट ऊप...