ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पति ने की पत्नी बेरहमी से हत्या, बच्चों के सामने रॉड से सिर पर किया हमला, कैरेक्टर पर करता था शक…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपने ही दो बच्चों के सामने पत्नी की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी अभी-अभी तीजा पर्व मनाकर मायके से लौटी थी। इसी दौरान पति ने उसके चरित्र पर शक करते हुए विवाद शुरू किया और गुस्से में आकर सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी मुकेश कुमार सेन अपने पिता के साथ मिलकर सैलून चलाता है और परिवार के साथ घर के ऊपर वाले कमरे में रहता है। 27 अगस्त की रात उसकी पत्नी प्रियंका सेन मायके से तीजा मनाकर वापस लौटी थी। रात करीब 10 बजे वह बच्चों को खाना परोस रही थी। इसी दौरान मुकेश ने चरित्र पर शक जताते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। गुस्से में उसने अचानक रॉड उठाकर पत्नी के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। प्रियंका जमीन पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। मां को बचाने की गुहार लगाते बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले कमरे में पहुंचे। इस बीच आरोपी ने अपने पिता कृष्ण कुमार सेन पर भी हमला कर दिया। पिता को हाथ और आंख के पास चोट आई। परिवार वालों ने जैसे-तैसे स्थिति संभाली और घायल प्रियंका को अस्पताल ले गए। प्रियंका को गंभीर हालत में अभनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मुकेश खुद थाने पहुंचा और वारदात में इस्तेमाल रॉड के साथ सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास (हाफ मर्डर) का केस दर्ज किया था, लेकिन महिला की मौत के बाद धारा बदलकर हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....