BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत…पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम मौहारखार में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार साहू के रूप में हुई है, जो बिलासपुर जिले के ग्राम खरगहनी का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार साहू मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10-EH-0564 से कोटा की ओर रवाना हुआ था। करीब 1 बजे जब वह मौहारखार स्थित ग्लोबल स्कूल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक क्रमांक CG-10-BT-2291 ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि प्रमोद कुमार के सिर में गंभीर चोट आई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद मृतक के नाना जनकराम साहू ने कोटा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...