BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में सड़क ठेकेदार बीआर गोयल के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सड़क ठेकेदार बीआर गोयल के ठिकानों पर आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह छापा मारा। आयकर की टीम पाराघाट टोल प्लाजा स्थित टोल ऑफिस पहुंची, जहां दस्तावेजों की जांच और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक अधिकारी तीन अलग-अलग गाड़ियों में पहुंचे थे। टीम कागजात के साथ-साथ डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। बिलासपुर के साथ-साथ इंदौर में भी कंपनी के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। वहां सपना-संगीता रोड स्थित कंपनी ऑफिस और कंपनी के डायरेक्टर के घर पर जांच की जा रही है। आयकर विभाग को कंपनी के बड़े लेन-देन और टैक्स में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। बीआर गोयल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इंदौर की कंपनी है, जो सड़क, पुल, इमारत निर्माण, टोल कलेक्शन और आरएमसी सप्लाई का काम करती है। कंपनी की शुरुआत 1986 में हुई थी। फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा! राम मंदिर चंदा-चढ़ावा विवाद; बिलासपुर में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला..सुप्रीम कोर्ट निगरानी में ... बिलासपुर; मोबाइल के विवाद में ढाबे को जलाने की कोशिश, 6 आरोपी गिरफ्तार..संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर हत... सीपत; दर्राभांठा पंचायत में लाखों के खेल का आरोप: खेल मैदान से लेकर 22 लाख की निकासी तक जांच की मांग... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म...