BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; मानवता शर्मसार: शासकीय स्कूल परिसर में नवजात को फेंका..धड़ सहित टुकड़े अलग-अलग घरों के आंगन में पड़े मिले, पुलिस जुटी जांच में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जांजी से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों द्वारा एक दिन के नवजात शिशु को शासकीय हाई स्कूल परिसर में छोड़ दिया गया, जिसके बाद उसके शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह गांव के कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक कुत्ते को किसी चीज को मुंह में दबाकर दौड़ते देखा। बच्चों द्वारा सूचना दिए जाने पर ग्रामीणों ने पीछा किया, तब तक कुत्ता गांव के कोटवार दीपक वर्मा के घर के बाड़ी में नवजात का सिर छोड़कर भाग गया। वहीं पास ही अशोक वर्मा के घर के बाड़ी में बच्चे का कमर से नीचे का हिस्सा और दोनों पैर मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल सीपत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव के मिले हिस्सों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नवजात की उम्र लगभग एक दिन बताई जा रही है। सीपत थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में स्कूल परिसर में छोड़ा। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है, वहीं लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...