ChhattisgarhRaftaar News Cg

शिवनाथ नदी में आत्महत्या की दो कोशिशें नाकाम, पुलिस और लोगों की सतर्कता से बची दो युवतियों की जान……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में 13 जनवरी को शिवनाथ नदी से दो अलग-अलग आत्महत्या की कोशिशों के मामले सामने आए। राहत की बात यह रही कि दोनों ही घटनाओं में समय रहते स्थानीय लोगों और पुलिस की सतर्कता से युवतियों की जान बचा ली गई। पहली घटना दोपहर की है, जब एक युवती अचानक शिवनाथ नदी में कूद गई। नदी किनारे मौजूद लोगों ने युवती को छलांग लगाते देख तुरंत शोर मचाया और मौके पर तैनात गोताखोरों को सूचना दी। बिना देर किए गोताखोर नदी में उतरे और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। दूसरी घटना शाम के समय की है, जब एक अन्य युवती आत्महत्या के इरादे से शिवनाथ नदी के किनारे पहुंची और काफी देर तक वहां बैठी रही। युवती की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने डायल-112 में तैनात आरक्षक जावेद अहमद खान को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समय रहते युवती को घेर लिया। जैसे ही वह नदी में कूदने की कोशिश करने लगी, आरक्षक ने उसे पकड़कर रोक लिया। इसके बाद महिला पुलिस बल और सखी सेंटर की टीम को बुलाया गया। युवती की मौके पर काउंसलिंग की गई और उसके घर का पता लेकर उसे सुरक्षित घर पहुंचाया गया। काउंसलिंग के दौरान युवती ने बताया कि वह घरेलू परेशानियों और मानसिक तनाव से जूझ रही थी। युवती का कहना है कि वह जादू-टोना से प्रभावित होने का संदेह करती है, जिससे उसे लगातार मानसिक परेशानी हो रही है। उसने यह भी बताया कि वह एक युवक से प्रेम करती थी और पहले भी उसके साथ घर छोड़ चुकी है। युवती का आरोप है कि प्रेमी की पत्नी द्वारा कराए जा रहे जादू-टोना के कारण उसका जीवन प्रभावित हो रहा है। फिलहाल पुलिस और सखी सेंटर की टीम युवती की काउंसलिंग कर रही है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....