ChhattisgarhRaftaar News Cg

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरिया जिले में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चरचा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-43 पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक बिशुनपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बिशुनपुर निवासी वीरेंद्र राजवाड़े अपने रिश्तेदार नरेश के साथ बाइक से बैकुंठपुर से बिशुनपुर लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे उनकी बाइक नेशनल हाईवे 43 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वे मौके पर ही बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर चरचा थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। संभावना जताई जा रही है कि बाइक तेज रफ्तार में थी और सामने से आ रहे किसी वाहन की हेडलाइट के कारण दोनों युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख पाए। इसी वजह से बाइक ट्रक से जा टकराई। मृतक वीरेंद्र राजवाड़े का घर घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर था। वे घर पहुंचने ही वाले थे कि इससे पहले यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक चालक की भी तलाश की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे के समय वाहन चालक मौजूद था या नहीं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....