ChhattisgarhRaftaar News Cg

युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) एक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान रंजित मरकाम (18 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव का एक युवक खेत में पानी देने जा रहा था। इसी दौरान सरपंच के घर के पास अटल चौक के समीप स्थित महुआ के पेड़ पर उसकी नजर लटके शव पर पड़ी। युवक ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और ग्रामीणों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही विजयनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रंजित मरकाम को घटना से एक दिन पहले गांव में सामान्य हालत में देखा गया था। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....