ChhattisgarhRaftaar News Cg

अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जताई हार्ट अटैक की आशंका….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, जियो पेट्रोल पंप के पीछे युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 27 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जांच के दौरान युवक के शरीर पर किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे हत्या या मारपीट की संभावना से पुलिस ने इनकार किया है। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई हो सकती है। मौके पर युवक की शर्ट और बेल्ट खुले हुए मिले, जबकि जूते उतरे हुए थे। पुलिस का अनुमान है कि युवक वॉशरूम के लिए गया होगा और अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसने आराम करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। कुम्हारी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिसे लेकर आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। सीएसपी छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल किसी भी आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...