BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में तेज रफ्तार बाइक ने मां-बेटी को कुचला, मौत..आरोपी गिरफ्तार, गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सकरी क्षेत्र में हुई दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना को बिलासपुर पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। तेज और लापरवाहीपूर्वक मोटरसाइकिल चलाने से सड़क किनारे पैदल जा रही महिला और उसकी नाबालिग बेटी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 गैर-इरादतन हत्या, गैर-जमानतीय के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना 5 जनवरी 2026 की है, जब मोटरसाइकिल क्रमांक OD-01-AS-7268 (केटीएम) का चालक डेनिस मिंज तेज गति से वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो बैठा और उर्मीला मनहर व उसकी नाबालिग पुत्री मान्या मनहर को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डेनिस मिंज उम्र19 वर्ष निवासी ग्राम सामा टिकरा, विश्रामपुर जिला जशपुर वर्तमान पता सर्किट हाउस के पास, सिविल लाइन बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर लापरवाही का है, जिसके कारण दो निर्दोष लोगों की जान चली गई। ऐसे मामलों में आगे भी बीएनएस की गैर-जमानतीय धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जनहित में अपील…..

बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज व लापरवाह वाहन संचालन से बचने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...