BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में जीजीयू के छात्रावास में मेस विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकू लहराने का आरोप….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (जीजीयू) के तात्या भील बालक छात्रावास में रविवार शाम एक मामूली मेस विवाद अचानक गंभीर हिंसक घटना में बदल गया। नाश्ते में आलूगुंडा न मिलने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई और चाकू लहराने तक पहुंच गई, जिससे पूरे हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे मेस संचालन कर रही सनशाइन फर्म के रसोइए और बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र हर्ष अग्रवाल के बीच विवाद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बहस के दौरान गाली-गलौज हुई और इसके बाद रसोइया किचन प्लेटफॉर्म फांदकर छात्र की ओर दौड़ा। गैलरी में दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसे देखकर अन्य छात्र भी मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय हुआ। थाना प्रभारी भावेश शेंडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मेस के दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। इसी दौरान कर्मचारियों द्वारा छात्रों को धमकी देने के आरोप लगे, जिससे छात्रों का गुस्सा और भड़क गया। आक्रोशित छात्रों ने पुलिस वाहन को घेरकर विरोध प्रदर्शन भी किया। सीसीटीवी फुटेज में विवाद का पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है। फुटेज में रसोइया हाथ में चाकू लेकर छात्र का पीछा करते हुए बाहर की ओर भागता दिख रहा है, जबकि दूसरे कैमरे में हाथापाई और पीछे दौड़ते छात्रों की भीड़ नजर आ रही है। छात्रों ने इसे जानलेवा हमला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, रसोइए का कहना है कि वह सब्जी काट रहा था, इसलिए चाकू हाथ में था और उसने किसी पर हमला नहीं किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलसचिव और छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) भी मौके पर पहुंचे। विश्वविद्यालय के मीडिया सेल प्रभारी डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, छात्रों ने मेस कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन की मांग उठाते हुए विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....