BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; राजीव प्लाजा गेट पर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव प्लाजा गेट के पास हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार, राजीव प्लाजा में गार्ड के पद पर कार्यरत अमर पाल 10 जनवरी की रात भोजन के लिए गया हुआ था। उसकी अनुपस्थिति में गार्ड साहेब सिंह ड्यूटी पर था। इसी दौरान रात करीब 10:20 बजे एक ऑटो चालक गेट नंबर-01 से ऑटो अंदर ले जाने का प्रयास करने लगा। मना करने पर ऑटो चालक ने अपने साथियों को बुला लिया और गार्ड के साथ हाथ-मुक्कों व थप्पड़ों से मारपीट की। आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों में शामिल रियाज अहमद और सागर नायक का थाना सरकंडा में पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी….

मोहम्मद शाहरुख (32), निवासी खुदीराम बोस चौक, तारबाहर, रियाज अहमद (27), निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा, सागर नायक (26), निवासी ग्राम जांजी, थाना सीपत।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...