BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत फ्रैंड्स और शान कम्युनिटी के सदस्यों ने किया पौधारोपण……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एक पेड़ मां के नाम मुहिम की शुरुवात केंद्र के नरेन्द्र मोदी सरकार के आह्वाहन किया गया हैं, जिसके तहत पूरे देश भर में पौधारोपण का कार्य तेजी से हो रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी मां के नाम से पेड़ लगाकर इस मुहिम की शुरुआत की। इसके बाद प्रदेश भर के लोग और विभिन्न सामाजिक संगठन पर्यावरण को संरक्षित करने की इस मुहिम को व्यापक रूप से सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

इसी तारतम्य में बुधवार को बिलासपुर में फ्रेंड्स और शान कम्युनिटी के सदस्यों ने सकरी के मैदान में पौधारोपण किया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बिलासपुर नगर निगम की एल्डरमैन सुधा गोपाल सिंह मौजूद रहीं। जहां उन्होंने एक पौधा अपनी मां के नाम से रोपित किया।

इस वृक्षारोपण के दौरान फ्रेंड्स और शान कम्युनिटी की प्रेसिडेंट शशि सिंह चौहान, सेक्रेटरी पुष्पा मिश्रा, ट्रेजर संध्या सिंह चौहान, पीआरओ वर्षा तिवारी वहीं सदस्यों में समीक्षा, गायत्री, खुशबू, प्रीति, आरती, पूनम व अनिता मौजूद रहीं। फ्रेंड्स और शान कम्युनिटी की टीम ने बताया की हमारे कम्युनिटी का गठन 6 जुलाई 2024 को किया गया हैं। हमारा संकल्प महिलाओं के साथ मिलकर विभिन्न समाजिक कार्य करने का है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
खच्चरों पर घमासान..वायरल ऑडियो से बवाल; बिलासपुर महापौर और पति अशोक विधानी पर पशु सेवकों को धमकाने क... बेलतरा में विकास का बड़ा धमाका; 18.96 करोड़ से संवरेंगी सड़कें, बनेंगी नालियां और चाटीडीह में बनेगा ... बिलासपुर में रेस्क्यू किए खच्चरों की सुपुर्दगी पर सवाल; गौठान से महापौर पति के ईंट-भट्ठे पहुंचाने का... गरबा की ड्रेस, हाथ में सिगरेट और पिस्टलनुमा वस्तु; वायरल वीडियो पर पुलिस का शिकंजा..9 गिरफ्तार! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत!