BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मिनोचा कॉलोनी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जया किशोरी की नानी बाई का मायरो कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) श्री प्रेम सेवा परिवार द्वारा मिनोचा कॉलोनी में आयोजित विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी की नानी बाई का मायरो कथा एवं भजन कार्यक्रम के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों और भावपूर्ण कथा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिलाएं और पुरुष भजनों पर झूमते नजर आए। कथा की शुरुआत करते हुए जया किशोरी ने कहा कि जीवन के महत्वपूर्ण फैसले कभी दूसरों के कहने पर नहीं लेने चाहिए। भगवान को प्रसन्न करने के लिए उनसे कुछ मांगने के बजाय, जो भी मिले उसे स्वीकार करना चाहिए।

उन्होंने बुजुर्गों के आशीर्वाद को जीवन के लिए सबसे बड़ा संबल बताया और कहा कि बुजुर्गों से मिली सीख जीवनभर साथ देती है। भजनों के बीच जया किशोरी ने नानी बाई का मायरो कथा का प्रसंग शुरू किया। उन्होंने नरसिंह जी के बचपन की कथा सुनाते हुए बताया कि वे जन्म से गूंगे-बहरे थे। एक संत के आशीर्वाद से उनके जीवन में चमत्कार हुआ और वे “राधे कृष्ण” बोलने लगे। आगे उन्होंने बताया कि ठाकुर जी ने नरसिंह जी को ऐसा आशीर्वाद दिया कि बारह पीढ़ियां बैठकर अन्न-धन खाएं तो भी समाप्त न हो।

कथा में आगे नानी बाई की बेटी के विवाह और लग्न पत्रिका के प्रसंग को भावपूर्ण गीतों के माध्यम से समझाया गया। जया किशोरी ने कहा कि आज के समय में लोग गरीब रिश्तों को छिपाते हैं, जबकि भगवान की कृपा भाव से मिलती है, धन से नहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि वापसी की उम्मीद केवल ईश्वर से रखनी चाहिए, ताकि भगवान प्रसन्न रहें। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, गोपियों, महादेव-पार्वती और रासलीला से जुड़े प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जया किशोरी ने समझाया कि “गोपी” का अर्थ केवल स्त्री नहीं, बल्कि वह भाव है, जिससे रास के दर्शन होते हैं। इस अवसर पर श्री प्रेम सेवा परिवार द्वारा आरती व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से 2:30 बजे तक पहुंचने की अपील की है। कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....