BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

प्रधानमंत्री की सभा में बिलासपुर जा रहे थे भाजपा कार्यकर्ता..नदी में गिरी बोलेरों, दो की मौत, सात घायल, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तिसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटमी-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सोननदी में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में पुल से फूल विसर्जित कर रही पंडरीखार गांव की महिला रमिता बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक भाजपा कार्यकर्ता ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। यह बोलेरो वाहन मनेंद्रगढ़ ताराबहरा से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर बिलासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रहा था। सोननदी पुल पर अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे वाहन नदी में गिर गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 112 और 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....