राजपूत क्षत्रिय महासभा उप समिति बिलासपुर का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न….!

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) राजपूत क्षत्रिय महासभा उपसमिति बिलासपुर का होली मिलन समारोह शुक्रवार को महाराणा प्रताप भवन अरविंद नगर बिलासपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप जी के छायाचित्र में पूजन उपरांत हुआ। उप समिति बिलासपुर के पदाधिकारी प्रेम और सौहार्द के साथ एक दूसरे के में रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिए।

होली मिलन समारोह में ढोल नगाड़े के साथ टीम के सदस्यों द्वारा प्रस्तुति दी गई, महिला मंडल ने भी जस गीत और सुंदर-सुंदर भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्य रूप से महासभा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय, साहित्य परिषद कोषाध्यक्ष शिव सिंह, साहित्य परिषद सचिव होमेश्वर प्रताप सिंह, पूर्व उपसचिव व सहायक निर्वाचन अधिकारी महासभा कृष्णा सिंह, अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सचिव दुर्गेश सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, उपसचिव महेंद्र सिंह, केंद्रीय निर्णायक सदस्य कल्याण सिंह, कार्यकारिणी सदस्य रंजीत सिंह, महिला अध्यक्ष वीणा सिंह, महिला सचिव ज्योति सिंह सहित महिला मंडल की सभी पदाधिकारी और युवा अध्यक्ष शक्ति सिंह के साथ युवा मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे। समाज के सम्माननीय सक्रिय सदस्यगण के रूप में इंद्ररमन सिंह, अजय सिंह, जगत सिंह भी उपस्थित रहे।

