BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मस्तूरी में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लावर तालाब के पास की गई, जहां आरोपी 52 पत्ती ताश से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर मस्तूरी पुलिस लगातार पेट्रोलिंग और टाउन भ्रमण कर रही है। इसी दौरान 08 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग लावर तालाब के पास जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। पुलिस ने मौके से कुल 10,100 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 17/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ और सट्टा खेलने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदमों से समाज में फैल रही बुराइयों पर रोक लगेगी और कानून-व्यवस्था मजबूत होगी।

पकड़े गए जुआरियों के नाम…..

1.लखेश्वर साहू (34 वर्ष), निवासी सिरगिट्टी

2.देवेंद्र सोनी (52 वर्ष), निवासी गोडपारा

3.भरत जायसवाल (39 वर्ष), निवासी अशोक नगर सरकंडा

4.रामकुमार केंवट (43 वर्ष), निवासी पोड़ी

5.पोला राम (64 वर्ष), निवासी पोड़ी

6.फेकूराम साहू (50 वर्ष), निवासी मस्तूरी

7.राजू साहू (39 वर्ष), निवासी किरारी

मस्तूरी पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी कार्य किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...