ChhattisgarhRaftaar News Cg

दंतैल हाथी का कहर: 15 घंटे में 4 ग्रामीणों की मौत, वन विभाग ने गांवों में किया अलर्ट जारी…….

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी ने महज 15 घंटे के भीतर चार ग्रामीणों की जान ले ली, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। यह हादसे वन विभाग की लापरवाही की वजह से हुए, ऐसा ग्रामीणों का आरोप है। विभाग की ओर से समय पर अलर्ट जारी न किए जाने के चलते ये जानें गईं।

घटनाओं का सिलसिला…….

पहली घटना बुधवार शाम ग्राम पंचायत चिरगा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेवरा में हुई। यहा राम कोरवा अपनी बेटी के साथ खेत से रोपाई का काम कर घर लौट रहा था, तभी अचानक दोनों का सामना दंतैल हाथी से हो गया। जान बचाने की कोशिश में दोनों भागे, लेकिन हाथी ने उन्हें दौड़ाकर जमीन पर पटक दिया और कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

दूसरी घटना पास के ग्राम बकिला में हुई, जहां सनमेत बाई नामक महिला अपने पति नेहरू कंवर के साथ घर में थी। हाथी के वहां पहुंचने पर दोनों भागने लगे, लेकिन हाथी ने महिला को पकड़कर कुचल दिया। पति किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।

तीसरी घटना लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र से लगभग 65 किलोमीटर दूर सीतापुर वन परिक्षेत्र के ग्राम देवगढ़ में घटी। यहां मोहर साय सैराम सुबह खेत गया था, जहां उसका सामना दो हाथियों से हो गया। भागने की कोशिश में एक हाथी ने उसे भी कुचलकर मार डाला।

हाथी की गतिविधि और विभाग की प्रतिक्रिया……

बताया जा रहा है कि यह दंतैल हाथी बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र से भटककर सरगुजा में प्रवेश कर गया था। यह हाथी धौरपुर, लुण्ड्रा, चेंद्रा, उदारी, असकला होते हुए चिरगा तक पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी की चिरगा क्षेत्र में उपस्थिति की जानकारी होने के बावजूद वन विभाग ने समय रहते कोई चेतावनी नहीं दी, जिससे ग्रामीण सतर्क नहीं हो सके। चार लोगों की जान जाने के बाद अब जाकर वन विभाग ने आधा दर्जन गांवों में अलर्ट जारी किया है। घटनाओं के बाद डीएफओ के निर्देश पर वन अमला सक्रिय हो गया है। हाथी की निगरानी के लिए विशेष दल तैनात किया गया है और आसपास के गांवों में गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल या खेत की ओर न जाएं और किसी भी हाथी की गतिविधि की तुरंत सूचना वन विभाग को दे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....