मोबाइल विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या, मायके पक्ष ने पति पर लगाए गंभीर आरोप…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बाकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंदरीदफाई गांव में एक विवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद पति द्वारा थप्पड़ मारे जाने से आहत पत्नी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान जांजगीर निवासी 26 वर्षीय रानी रत्नाकर के रूप में हुई है, जिसकी शादी चार साल पहले सिवनी निवासी दयाल रत्नाकर से हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। पति गैरेज में काम करता है। परिजनों के अनुसार, पति का शादी से पहले और बाद में भी दूसरी महिला से संबंध था, जिसको लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद रानी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में कार्यपालिक दंडाधिकारी ने बयान दर्ज कर लिए हैं और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
