ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क हादसे ने ली प्लांट कर्मियों की जान….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हुई इन घटनाओं में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक अलग-अलग औद्योगिक प्लांट में कार्यरत थे। हादसों की सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पहली घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी 27 वर्षीय अखिलेश सिंह पुसौर ब्लॉक स्थित एक प्लांट में काम करता था। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे वह अपने साथी के साथ बाइक से चंद्रपुर से रायगढ़ की ओर जा रहा था। बड़े भंडार के पास अचानक बाइक से गिरने के बाद वह पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक की चपेट में आने से अखिलेश का सिर और शरीर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरे युवक को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुसौर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दूसरी घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गेरवानी रोड पर नलवा प्लांट से पहले एक भीषण हादसा हुआ। बाइक पर सवार दो युवक गेरवानी से पूंजीपथरा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे एक डंपर को ओवरटेक कर रहे थे, तभी सामने से अचानक एक वाहन आ गया। संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक डंपर की चपेट में आ गई और दोनों युवक डंपर के पहियों के नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि दोनों युवक औरंगाबाद के निवासी थे और किसी प्लांट में काम करते थे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पूंजीपथरा पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...