ChhattisgarhRaftaar News Cg

कुएं में डूबने से 4 साल के बच्चे ने तोड़ा दम, मासूम की दर्दनाक मौत….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते 4 साल के मासूम की जान चली गई। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाला प्रशांत यादव अपने दोस्तों के साथ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान सभी बच्चे पास ही स्थित कुएं में नहाने चले गए। नहाते वक्त प्रशांत गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथ मौजूद बच्चे घबरा गए और तुरंत वहां से भागकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुएं में उतरकर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय प्रशांत के माता-पिता काम पर गए हुए थे। जैसे ही उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस मामले में मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि बच्चा अन्य बच्चों के साथ कुएं में नहाने गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....