BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ऑपरेशन प्रहार के तहत 26 वाहन जब्त, 18 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर पुलिस ने अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बीते सप्ताह विभिन्न क्षेत्रों में पिकेट प्वाइंट लगाकर सघन चेकिंग की। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनके वाहन ज़ब्त किए गए। साथ ही धारा 185 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी अभियान के तहत क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 18 बदमाशों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इन सभी पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और असामाजिक तत्वों व नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....