Raftaar News Cg

छत्तीसगढ़ का गौरव बना बिलासपुर का लाल..शहजाद हुसैन ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार नेशनल स्नूकर में चयन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में बिलासपुर के युवा स्नूकर खिलाड़ी शहजाद हुसैन ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। कम उम्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करते हुए शहजाद हुसैन ने लगातार तीसरी बार नेशनल स्नूकर चैंपियनशिप में जगह बनाकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। शहजाद हुसैन छत्तीसगढ़ के पहले और सबसे युवा नेशनल स्नूकर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने महज 24 वर्ष की उम्र में अपना पहला नेशनल स्नूकर मुकाबला खेलकर प्रदेश को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई। इसके बाद उसी उम्र में दूसरी बार नेशनल में शानदार प्रदर्शन कर अपनी निरंतरता और प्रतिभा का लोहा मनवाया। अब 25 वर्ष की उम्र में शहजाद हुसैन आगामी 8 जनवरी 2026 से हरियाणा में आयोजित नेशनल स्नूकर चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। इतनी कम उम्र में तीन-तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। शहजाद की यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका सफर यह साबित करता है कि समर्पण, अनुशासन और जुनून के साथ किसी भी खेल में राष्ट्रीय पहचान बनाई जा सकती है। आज शहजाद हुसैन न केवल स्नूकर टेबल पर अपनी प्रतिभा का जादू बिखेर रहे हैं, बल्कि प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को यह विश्वास भी दिला रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा करने की पूरी क्षमता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...