BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में सिलपहरी में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार घंटे में काबू…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी में सिलपहरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब ब्लॉक-बी, प्लॉट नंबर-4 स्थित श्री साईं ट्रेडर्स के प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक स्क्रैप होने के कारण आग तेजी से फैल गई और आसमान में काला धुआं छा गया, जो दूर से ही नजर आने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया। हालांकि, दमकल के पहुंचने तक आग ने गोदाम के अधिकांश हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आगजनी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...