BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर, सिरगिट्टी में सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 19 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कदम…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिरगिट्टी पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब और अन्य नशा करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। 3 जनवरी 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर मौके पर ही कार्रवाई की, जो सार्वजनिक शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते थे। अभियान के दौरान बन्ना चौक, तिफरा, मगरपारा और आसपास के इलाकों से नशा कर हंगामा करने वाले कई व्यक्तियों को पकड़ा गया। पुलिस ने राजू धुरी, रामायण यादव, विवेक डान, गोपाल सोनी, अतुल वासनिक, मोहन साहू और राकेश कश्यप सहित कुल 7 लोगों को मौके पर हिरासत में लिया। इनके अलावा 12 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी अलग-अलग प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से आम लोगों को परेशानी होती है और कानून व्यवस्था प्रभावित होती है। सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....