BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोनी पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने संभावित विवाद और मारपीट की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत कोनी पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, ताकि समय रहते किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। गिरफ्तार आरोपियों में घुटकु निवासी 33 वर्षीय हीरालाल डोगरे एवं बड़ी कोनी निवासी 30 वर्षीय मनोज पटेल शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...