BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बांग्लादेश हिंसा विरोध प्रदर्शन के बाद युवक को किया ब्लैकमेल, की आत्महत्या, बिलासपुर में हिंदू संगठन ने किया थाने का घेराव…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) मुंगेली जिले में शुक्रवार को एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक ने मौत से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने खुदकुशी का जिम्मेदार सोहेल खान नामक युवक और पुलिस को बताया है। मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। मृतक की पहचान नरेश साहू के रूप में हुई है, जो मुंगेली के बामपारा का रहने वाला था और बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। नरेश हिंदू संगठन से भी जुड़ा हुआ था। 28 दिसंबर को नरेश हिंदू संगठनों द्वारा किए गए बांग्लादेश हिंसा विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ था। इसके बाद 31 दिसंबर की रात जब वह बाइक से घर लौट रहा था, तब शनिचरी रपटा के पास सोहेल खान और उसके साथी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। डर के कारण नरेश बाइक वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप नरेश ने इस घटना की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की थी, लेकिन परिजनों और संगठनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की और नरेश पर बयान बदलने का दबाव बनाया गया। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर वह मुंगेली अपने घर चला गया। शुक्रवार को नरेश ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वीडियो में उसने कहा कि वह मरने जा रहा है और उसकी मौत के लिए सोहेल खान जिम्मेदार है। साथ ही उसने कुछ हिंदू नेताओं से इंसाफ दिलाने की अपील भी की। घटना के बाद बिलासपुर में हिंदू संगठनों ने सिटी कोतवाली थाना घेर लिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और निष्पक्ष जांच हो। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। सिटी कोतवाली टीआई कार्तिकेश्वर जांगड़े ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और वीडियो की जांच की जा रही है। वहीं एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने कहा कि पुलिस प्रताड़ना के आरोप गलत हैं और मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...