ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में पसरा मातम….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोंडागांव–उमरकोट मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भगदेवा चढ़ाव के पास हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कोंडागांव में काम करने के बाद रात के समय बाइक से अपने गांव बेड़ा लौट रहे थे। रास्ते में भगदेवा चढ़ाव के पास सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन से उनकी मोटरसाइकिल जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप वाहन का डीजल खत्म हो गया था, जिसके चलते चालक ने उसे सड़क पर ही खड़ा कर दिया था। अंधेरा होने और किसी प्रकार की चेतावनी या संकेत न होने के कारण पीछे से आ रहे बाइक सवारों को खड़ी पिकअप दिखाई नहीं दी और हादसा हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक आपस में सगे भाई थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शवों को एंबुलेंस के जरिए कोंडागांव शासकीय अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो...