BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर पुलिस अलर्ट, समय सीमा तय….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांति व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। पुलिस के मुताबिक शहर के होटल, रेस्टोरेंट, बार और रिसॉर्ट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन रात 12:30 बजे तक ही किया जा सकेगा। इसके बाद किसी भी तरह का डीजे, नाच-गाना या पार्टी की अनुमति नहीं होगी। वहीं खुले और सार्वजनिक स्थानों पर रात 10:30 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे या म्यूजिक बजाने पर रोक रहेगी। नियम तोड़ने पर आयोजकों के साथ-साथ डीजे संचालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर की रात जिलेभर में 800 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। शहर और आउटर एरिया में कुल 74 गश्ती प्वाइंट बनाए गए हैं। हर चौक-चौराहे पर 8 से 10 जवान मौजूद रहेंगे। हुड़दंग, स्टंटबाजी और सड़क पर केक काटने जैसी गतिविधियों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। नेशनल हाईवे और मुख्य सड़कों पर भी कड़ी निगरानी होगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती, नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी और नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई होगी। लापरवाही से वाहन चलाने पर MV एक्ट धारा 184, शराब पीकर वाहन चलाने पर धारा 185 के तहत जेल और जुर्माना, शांति भंग करने पर बीएनएस धारा 189 के तहत कार्रवाई होगी। इस बार शहर के होटल-रेस्टोरेंट में कोई बड़ा न्यू ईयर इवेंट या सेलिब्रिटी कार्यक्रम नहीं रखा गया है। कुछ जगहों पर सीमित डीजे नाइट का आयोजन होगा, जबकि लोग रिसॉर्ट और पिकनिक स्पॉट पर नए साल का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने साफ किया है कि नियमों का पालन नहीं करने पर कार्यक्रम जबरन बंद कराए जाएंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि नया साल पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....