BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में दिनदहाड़े लूट की कोशिश नाकाम, अंतर्राज्यीय गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दिनदहाड़े कट्टा दिखाकर लूट की कोशिश करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में तिहाड़ जेल में हत्या के केस में सजा काट चुका एक कुख्यात आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके तीन साथी अब भी फरार हैं। यह घटना थाना सरकंडा क्षेत्र की है। 19 दिसंबर की सुबह करीब 7:15 बजे जबड़ापारा निवासी लखन उर्फ निटी देवांगन अपनी एक्टिवा से कंपनी गार्डन के पास समोसा दुकान लगाने जा रहा था। आनंद डेयरी के पास तीन युवक बाइक से आए और उसकी स्कूटी रोक ली। पीछे बैठे युवक ने कट्टा दिखाकर गले की सोने की चैन मांगते हुए गोली मारने की धमकी दी। लखन ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया। आसपास लोगों की हलचल बढ़ते ही आरोपी बिना लूट किए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू, साइबर सेल और सरकंडा थाना की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि आरोपी होंडा साइन मोटरसाइकिल से आए थे। तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्धों की लोकेशन अनुपपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेस की गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गगनदीप बंसल निवासी करावल नगर, दिल्ली को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले तिहाड़ जेल में हत्या के मामले में बंद रह चुका है। जेल में उसकी दोस्ती विजय लांबा से हुई थी। जेल से छूटने के बाद विजय लांबा, आमीर और शकील के साथ मिलकर बिलासपुर में लूट की योजना बनाई गई। आरोपी ने यह भी बताया कि वारदात के लिए तखतपुर से होंडा साइन और अंबिकापुर से टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक चोरी की गई थी। दोनों मोटरसाइकिलें बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास छिपाई गई थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल विजय लांबा, आमीर और शकील फरार हैं। आरोपी के अनुसार वारदात में इस्तेमाल किया गया कट्टा विजय लांबा के पास है। पुलिस लगातार दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों के लिए साफ संदेश है कि तकनीक और कानून के आगे कोई भी बच नहीं सकता।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...