ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सनकी आशिक की हैवानियत, शादीशुदा युवक ने प्रेमिका को आखरी बार मिलने बुलाया, काटा गला आरोपी गिरफ्तारी…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के भिलाई में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने युवती को आखिरी बार मिलने के बहाने बुलाया और शादी का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसने ब्लेड से युवती के गले पर कई वार कर दिए। यह घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा सिरसा चौकी इलाके की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमन निषाद (20) के साथ उसका करीब चार साल तक प्रेम संबंध रहा। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। इसी बीच करीब तीन महीने पहले अमन ने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने उससे बात करना बंद कर दिया था। 24 दिसंबर की रात करीब 12:30 बजे अमन निषाद ने पीड़िता को फोन कर कहा कि वह उससे आखिरी बार मिलकर बात करना चाहता है और घर के बाहर बुलाया। आरोपी की बातों पर भरोसा कर जब पीड़िता गली में पहुंची तो अमन पहले से वहां मौजूद था। उसने शादी करने का दबाव बनाया और मना करने पर गुस्से में आ गया। आरोपी ने युवती का गला दबाते हुए कहा, “अगर तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं हो सकती।” इसके बाद उसने अपने पास रखे ब्लेड से युवती के गले पर 2 से 3 बार वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती के गले से खून बहने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे घबराकर आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस की जांच में पता चला कि वह महाराष्ट्र के नागपुर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस की विशेष टीम नागपुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....