BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में हाथी का कहर, घर में घुसकर ली महिला की जान, दो बच्चे घायल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित बैमा के खपराखोल मोहल्ले में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। जंगली हाथी ने घर से लगे कोठार में सो रही महिला पर हमला कर उसे सूंड से उठाकर पटक दिया और कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। उसी कमरे में सो रहे उसके दो बच्चे भी हाथी के हमले में घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बेकाबू हाथी पिछले 10 दिनों से सीपत क्षेत्र में भटकता देखा जा रहा था और इससे पहले धुरीपारा में भी एक ग्रामीण पर हमला कर चुका है। बावजूद इसके वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने घटनाओं को दबाने की कोशिश की, जिसका नतीजा इस भयावह घटना के रूप में सामने आया। घटना के बाद घायल दोनों बच्चों को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मृत महिला के शव का पोस्टमॉर्टम जारी है। क्षेत्र में बैमा, धुरीपारा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। लोग रात में घरों के बाहर निकलने से डर रहे हैं और जंगल क्षेत्र के पास रहने वाले परिवारों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण अब वन विभाग से त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....