BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोनी में जमीन विवाद पर बवाल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना कोनी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर शांति भंग करने की कोशिश कर रहे दो लोगों पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आने-जाने के रास्ते को लेकर हुए विवाद में आरोपी लाठी-डंडे लेकर एक व्यक्ति पर हमला करने दौड़ पड़े। मिली जानकारी के अनुसार, साहू पारा सेंदरी निवासी गजेंद्र साहू और लक्ष्मी नारायण साहू व जागेश्वर साहू के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को विवाद उस समय बढ़ गया जब आरोपी रास्ते को लेकर गजेंद्र साहू से झगड़ा करने लगे और लाठी-डंडे लेकर उसे मारने दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी पुलिस के सामने ही हुज्जतबाजी करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने गंभीर घटना को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के कृत्यों पर आगे भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

1. लक्ष्मी नारायण साहू (54 वर्ष)

2. जागेश्वर साहू (33 वर्ष)

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...