ChhattisgarhRaftaar News Cg

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की कार से टकराई लोहे की रॉड, बड़ा हादसा टला…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू की कार उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जब वे रायपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। चंदेली गांव के पास उनके काफिले की एक गाड़ी से अचानक भारी लोहे की रॉड टकरा गई, जिससे कार का सामने का शीशा टूट गया। हादसे के वक्त मंत्री तोखन साहू कार में अपने निजी स्टाफ और सुरक्षा अधिकारियों के साथ मौजूद थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ पल के लिए काफिले में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि लोहे की रॉड शीशा तोड़ने के बावजूद कार के अंदर नहीं घुसी, जिससे सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में चल रही कार के सामने मिरर के पास यह रॉड आकर लगी। यदि रॉड भीतर घुस जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद मंत्री का काफिला कुछ देर मौके पर रुका रहा। एस्कॉर्ट में तैनात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़ी लोहे की रॉड को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस इसे दुर्घटना मानकर जांच कर रही है, लेकिन यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी भारी रॉड सड़क पर कैसे पहुंची। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि ईश्वर की कृपा से सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....