दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, साला गंभीर घायल……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नवा रायपुर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना रायपुर जिले के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत उपरवारा चौकी इलाके की है। जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम चरौदा निवासी तीरथ सोनवानी अपने साले गौतम रात्रे के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने खपरी जा रहे थे। दोनों जैसे ही नवा रायपुर स्थित बालको अस्पताल के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बस के पहियों के नीचे आने से तीरथ सोनवानी का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गौतम रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बस चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
