BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में पुलिस की सख्ती, शांति भंग करने वाले 4 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सिविल लाईन पुलिस ने अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने चार बदमाश प्रवृत्ति के लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग आपसी विवाद, गाली-गलौज और हुड़दंग कर इलाके में डर का माहौल बना रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस ने सक्रिय निगरानी और पेट्रोलिंग के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें कार्रवाई के दायरे में लिया।

प्रतिबंधात्मक आरोपी….

1. रोहित कुमार पटेल (24), निवासी मगरपारा

2. चंचल मेहरा उर्फ चंचल भोई (32), निवासी कोड़ापूरी

3. जितेश नागदेव उर्फ जीतू (35), निवासी मसानगंज सिंधी कॉलोनी

4. संजय कोसले (24), निवासी मगरपारा

सभी पर क्षेत्र में शांति भंग करने और लोगों में भय फैलाने के आरोप हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद इलाके में शांति व्यवस्था बहाल हुई है और स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। सिविल लाईन पुलिस ने साफ कहा है कि असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...