BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक–XUV कार की आमने-सामने भिड़ंत…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मोपका–सेमरताल बायपास रोड पर तेज रफ्तार के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और XUV कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा टूट गया और एयरबैग खुल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से वाहन चला रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक सामने से आ रही XUV कार से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, XUV कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बाइक सवारों ने शराब का सेवन किया था या नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोपका–सेमरताल बायपास रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नशे में ड्राइविंग के खतरों की चेतावनी देता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड...