BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को तेज रफ्तार कार ने कुचला, हालत नाजुक….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी में सुबह की सैर उस वक्त हादसे में बदल गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले एक प्रॉपर्टी डीलर को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में प्रॉपर्टी डीलर रवि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसालपुर स्मार्ट रोड की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रवि सिंह रोज की तरह सुबह टहल रहे थे, तभी तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे उछलकर सड़क से कई फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह तेज रफ्तार कार टक्कर मारकर मौके से भाग निकलती है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रवि सिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर और नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...