BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; शराब पार्टी के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में अधेड़ की संदिग्ध मौत……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगाली पारा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय ओमप्रकाश श्रीवास उर्फ भोला के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान अत्यधिक नशे में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। घबराए दोस्तों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि मौत शराब के अधिक सेवन से हुई, किसी बीमारी के कारण या फिर किसी अन्य वजह से। पुलिस मृतक के साथ मौजूद दोस्तों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...